Showing posts with label कब्ज. Show all posts
Showing posts with label कब्ज. Show all posts

Monday, 13 July 2015

कब्ज का आयुर्वेदिक इलाज 


  1. प्रतिदिन दस मुनक्को को एक गिलास दूध में उबाल ले  तथा रात को सोते समय मुनक्के खाकर ऊपर से दूध पि ले | इस प्रयोग को कुछ दिन लगातार करने से पुरानी कब्ज भी दूर हो जाती है |
  2. काली मिर्च के सेवन से पेट फूलना , अपच, कब्ज और एसिडिटी दूर हो जाती है |
  3. आवले के सेवन से कब्ज , बवासीर जेसी बिमारिय नहीं होती है | रोज २ से ३ गर्म आवला प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिय |
  4. एक गीलास गुनगुने पानी में एक निम्बू का रस व् एक चम्मच शहद मिलाकर पिने से कब्ज दूर होती है और शरीर का वजन घटने लगता है |
  5. कब्ज होने पर गर्म पानी से फायदा होता है |
  6. कब्ज के रोगी को तरल पदार्थ व् सदा भोजन जेसे दलीय , खिचड़ी इत्यादि खाना चहीय |
  7. इसबगोल की भूसी कब्ज में परम हितकारी है| दूध या पानी के साथ २-३ चम्मच इसबगोल की भूसी रात को सोते वक्त लेना फयदेमंद है|
  8. पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पिने से शौच खुलकर आता है , जिससे पेट साफ हो जाता है |
  9. अमरुद और पपीता , ये दोनों फल कब्ज के रोगी के लिए अंत के सामान है | 
  10. चावल और मुंग की खिचड़ी खाने से कब्ज दूर होता है ! खिचड़ी में गी डालकर खाने से कब्ज दूर होकर दस्त साफ आता है !
  11. प्रतिदिन सोने से पूर्व छिलका सहित एक आडू फल का सेवन करने से कब्ज में लाभ हित है !
  12. लीची खाने से पित्त की अधिकता कम होता है ! तथा कब्ज भी खत्म होता है !
  13. दो चम्मच गुलकंद रात को सोते समय गुनगुने दूध या पानी के सात सेवन करने से कब्ज पूरी तरह से नष्ट हो जाती है!
  14. कब्ज होने पर संतरे के रस का शर्बत और शिकंजी के साथ काला नमक , काली मिर्च और भुना जीरा मिलाकर लेना लाभकारी रहता है !
  15. आंवला खाने से कब्ज दूर होता है ! यह डायरिया जेसी परेशानियो को दूर करने में बहुत फायदेमंद है !
  16. रोजाना ५ से ६ अंजीर टुकड़े करके २५० मि.ली पानी में भिगो दें ! सुबह उस पानी को उबालकर आधा का दें और पी जाएं !इसके बाद अंजीर चबाकर खाएं तो थोड़े ही दिनों में कब्जियत दूर होकर पाचन शक्ति मजबूत होगी ! बच्चों के लिए १ से ३ अंजीर पर्याप्त है !
  17. खाने में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा रेशेदार सब्जियों का शेवन खासतौरपर करना चाहिए ! इससे शरीर में तरल पदार्थो की बढोत्तरी होती है!
  18. मुनक्का में कब्ज नाश्त करने के गुण  हैं ! ७ मुनक्के रोजाना रात को सोते वक्त लेने से कब्ज रोज का स्थाई समाधान हो जाता है !
  19. आधा ग्राम गुलकंद और सोंफ मिलकर दूध के सात रात में सोते समय लेने से कब्ज दूर हो जाता है !
  20. चुकंदर का नियमित सेवन करेंगे तो कब्ज की शिकायत नहीं होगी ! बवासीर के रोगियों के लिए भी यह काफी फायदेमंद है !

अंजीर के फ़ायदे


  1. अंजीर में पोटैशियम होने क करण यह ब्लड सुगर को नियंत्रित करता है !
  2. अंजीर को दूध में उबालकर सुभ –शाम खाने, ऊपर से दूध पीने से योनशक्ति बढती है ! गर्भवती महिलाओ क लिए भी यह नुस्खा लाभकारी है !
  3. डायबिटीज के रोगी में अन्य फलों की तुलना में अंजीर का सेवन विशेष लाभकारी होता है !
  4. अंजीर को अधिक मात्रा में सेवन करना उपयोगी होता है ! अस्थमा की बीमारी में सुबह सूखे अन्किर का सेवन करना अच्छा मन जाता है !
  5. अंजीर में पेक्टिन होता है, इसीलिए ये डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होता है ! ये जमे हुए कोलेस्ट्रोल को बाहर निकलता है ! अंजीर हाइपरटेंशन की समस्या को भी दूर करता है !
  6. रात को 5 से 6 अंजीरो को टुकड़े करके 250 मि.ली. पानी में भिगो दे ! सुबह उस पानी को उबालकर आधा कर दे ! इस पानी को पीने के बाद अंजीर चबाकर खाएं तो थोड़े हि दिनों में कब्ज दूर होकर पाचन शक्ति मजबूत होगी ! बच्चो के लिए 1 से 3 अंजीर पर्याप्त है !
Benefits of Raisins ( Munakka ) in Hindi

मुनक्का के फ़ायदे

मुनक्कों से तो हम सब  परिचित   हैं | इसकी प्रकृति गर्म होती है | इसका प्रयोग करने से प्यास शांत हो जाती है व यह गर्मी और पित्त को ठीक करता है | यह पेट और फेफड़ों के रोगों में भी बहुत लाभकारी है | आज हम जानेंगे मुनक्कों से विभिन्न रोगों का उपचार -

1) - 10 -12 मुनक्के धोकर रात को पानी में भिगो दें | सुबह को इनके बीज निकालकर खूब चबा -चबाकर खाएं , तीन हफ़्तों तक यह प्रयोग करने से खून साफ़ होता है तथा नकसीर में भी लाभ होता है |

2) - 5 मुनक्के लेकर उसके बीज निकल लें , अब इन्हें तवे पर भून लें तथा उसमें कालीमिर्च का चूर्ण मिला लें |  इन्हें कुछ देर चूस कर चबा लें ,खांसी में लाभ होगा |

3) -  बच्चे यदि बिस्तर में पेशाब करते हों तो उन्हें 2 मुनक्के बीज निकालकर व उसमें एक-एक काली मिर्च डालकर रात को सोने से पहले खिला दें , यह प्रयोग लगातार दो हफ़्तों तक करें , लाभ होगा |

4) -   पुराने बुखार के बाद जब भूख लगनी बंद हो जाए तब 10 -12  मुनक्के भून कर   सेंधा नमक व कालीमिर्च मिलाकर खाने से भूख बढ़ती है |

5) -  यदि  किसी को कब्ज़ की समस्या है तो उसके लिए शाम के समय 10 मुनक्कों को साफ़ धोकर  एक  गिलास दूध में उबाल लें फिर रात को सोते  समय  इसके बीज निकल दें और मुनक्के खा लें तथा ऊपर से गर्म दूध पी लें , १इस प्रयोग को नियमित करने से लाभ स्वयं महसूस करें | इस प्रयोग से यदि किसी को दस्त होने लगें तो मुनक्के लेना बंद कर दें |  

6) -  मुनक्के के सेवन से कमजोरी मिट जाती है और शरीर पुष्ट हो जाता है |

7) -  मुनक्के में लौह तत्व [ Iron ] की मात्रा अधिक होने के कारण यह [ Heamoglobin ] खून के लाल कण को बढ़ाता है अतः रंग को है |

8) -  4-5 मुनक्के पानी में भिगोकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं |

9) Benefits of Raisins (Munakka) for Urinary Infections Problem in Hindi

जिसको बार बार पेशाब आने की समस्या हो, रुक रुक के पेशाब होता हो, वे 8 – 10 मुनक्के और 10 – 20 ग्राम मिश्री को पीसकर छाछ के साथ सेवन करे !

10) Benefits of Munakka for Heart Problem in Hindi

ह्रदय सम्बन्धी समस्या में मुनक्के का प्रयोग -

ह्रदय के लिए मुनक्का बहुत लाभकारी है ! ह्रदय धड़कन बदने या ह्रदय में दर्द होने पर 8 – 9 मुनक्का और 2 लौंग पानी में उबले ! 

मुनक्का को मसलकर उस पानी को छान ले ! इस पेय को चाय की तरह प्रयोग करने से ह्रदय की घबराहट व दर्द में लाभ मिलेगा !

11) Benefits of Munakka for Cough Problem in Hindi

खासी में मुनक्के का प्रयोग 

यदि आपको सुखी या कुक्कर ख़ासी की शिकायत हो तो मुनक्का बीज रहित, कालीमिर्च , पिप्पली व मिश्री का समभाग लेकर चटनी जैसा बना ले ! 

जब यह मिश्रण थोडा सुख जाये तो इसकी गोलिया बनाकर रख ले ! इन गोलियों को चूसने से हर प्रकार की खांसी से मुक्ति मिलेगी !

12) Benefits of Munakka for Acidity in Hindi

एसिडिटी (अम्ल – पित्त) में मुनक्के का प्रयोग

यदि आप एसिडिटी से परेशान है तो मुनक्के को पिस कर ह्र्र्ड के पाउडर के साथ सुबह – शाम पानी के साथ सेवन करे !

इस प्रयोग से Acidity ( अम्ल – पित्त ) के साथ – साथ पेट क भारीपन व अफारा से भी मुक्ति मिलेगी !

13) Benefits of Munakka for Mouth Problem in Hindi

मुख रोग में मुनक्के का प्रयोग

मुंह में छाले पद गये हो तो जामुन के 10 – 15 पत्ते व 10 -15 मुनक्के लेकर कुचल ले ! अब इन्हें पानी में पकायें ! 

जब चौथाई भाग शेष रह जाये तो छानकर इस पानी से कुल्ला करे ! इस प्रयोग से मुंह के छाले तथा मुख के अन्य रोग मिटेंगे !

14) Benefits of Munakka for Not Hunger Problem in Hindi

भूख न लगने में मुनक्के का प्रयोग

भूख कम लगती हो तो रात को सोने से पहले मुनक्के को दूधके साथ उबालकर प्रयोग करे !इसके लगातार सेवन से भूख भी बढेगी और पेट भी साफ़ रहेगा !

    Sunday, 12 July 2015


    सौंफ के फ़ायदे

    1. सौंफ, जीरा व् काला नमक मिलाकर हलके गुनगुने पानी के साथ लीजिए ! यह उत्तम पाचक चूर्ण है !
    2. आधी कच्ची सौंफ और आधी भुनी सौंफ के चूर्ण में हींग और काला नमक मिलाकर 2 से 6 ग्राम मात्रा में दिन में 3-4 बार प्रयोग करे ! इससे गैस और अपच दूर हो जाती है !
    3. गुड़ के साथ सौंफ खाने से मासिक धर्म नियमित होता है !
    4. जो लोग कब्ज से परेशान है , उनको आधा ग्राम गुलकन्द और सोफ मिलाकर दूध के साथ रात में सोते समय लेना चाहिए ! कब्ज दूर हो जाएगा !
    5. इसे खाने से लीवर ठीक रहता है ! इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है !
    6. रोजाना सुबह - शाम खाली सोफ खाने साफ़ होता है जो की त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है !  


    काली मिर्च के फ़ायदे 


    1. अपच, कब्ज और एसिडिटी में काली मिर्च रामबाण का काम करती है !
    2. काली मिर्च के सेवन से वजन भी नियन्त्रण में रहता है !
    3. काली मीर्च, सर्दी और कफ से राहत प्रदान करती है ! इसके सेवन से इसके सेवन से खांसी में भी आराम मिलता है !
    4. सर्दी के कारण नाक बहने पर काली मिर्च का सेवन सेवन करे, राहत मिलेगी !
    5. कफ, छाती में जकड़ जाने पर काली मिर्च का सेवन करने से राहत मिलती है !

    मुंग के फ़ायदे 


    1. चावल और मुंग की खिचड़ी खाने से कब्ज दूर होता है ! खिचड़ी में घी डालकर खाने से कब्ज दूर होकर दस्त साफ़ आता है !
    2. मुंग की छिलके वाली दाल को दो घंटे क लिए पानी में भिगो दे ! इसके बाद इसे पीसकर गढ़ा लेप दाद और खुजली युक्त स्थान पर लगाए, लाभ होगा !
    3. मुंग को छिलके सहित खाना चाहिए ! बुखार होने पर मुंग की दाल में सूखे आंवले पकाकर खाएं !


    संतरे के फ़ायदे


    1. कब्जियत होने पर संतरे के रस का शर्बत और शिकंजी के साथ काला नमक, काली मिर्च और भुना जीरा को और भुना जीरा मिलाकर लेना लाभकारी रहता है !
    2. बुखार के रोगी को और पाचक विकार में संतरे के रस को हल्का गर्म करके उसमें काला नमक और सोंठ का चूर्ण मिलाकर प्रयोग करना लाभकारी रहता है !
    3. संतरे और मुनक्का मा मिश्रण लेने से आंव और पेट के मरोड़ से मुक्ति मिल जाती है !
    4. सर्दी – जुकाम या इन्फ्लुएंजा में एक सप्ताह तक गुनगुना संतरे का रस काली मिर्च और पीपली का चूर्ण मिलाकर लेना लाभकारी रहता है !
    5. मुहांसे होने पर संतरे के रस का सेवन तथा उसके छिलके में हल्दी मिलाकर लेप लगाने से लाभ होता है !

    आम के फायदे


    1. सुखी खांसी – एक पका हुआ अच्छा सा आम ले, उसे आग में भुन ले ! जब यह ठंडा हो जाये तो इसे धीरे-धीरे चुसे, इससे सुखी खांसी में लाभ होता है !
    2. कब्ज – पके आम खाकर ऊपर से गर्म दूध पीने से शोच खुलकर आता है, जिससे पेट साफ़ हो जाता है और कब्ज से छुटकारा मिला जाता है !
    3. पायरिया – आम की गुठली की गिरी निकल ले, शुखाकर इसका बारीक़ चूरण बना ले ! इस चूरण को मजन की करने से पायरिया एवं दांतों के सभी रोगों में लाभ होता है !
    4. लू तथा गर्मी – कच्चे आम का पन्ना बनाकर पीने से लू लगने तथा गर्मी से होने वाली बेचैनी ठीक होती है !

    : सावधान :


    • Calcium Carbide  दुवारा पके आम से कैन्सर , दस्त, याददाश्त कमजोर होना, आँखों में जलन और त्वचा श्वास सम्बन्धी रोग हो सकते है !
    • हानिकारक प्रभाव की रोकथाम के उपाय – पहचान करके प्राक्रतिक पके आम हि ख़रीदे ! आम को 20-30 मिनट तक नमकयुक्त पानी में डालकर रखे ! इसके बाद 10 से 15 मिनट तक सादे पानी में रखे और अच्छी तरह से साफ़ करके व् छिलका उतारकर ही खाये !


    Thursday, 9 July 2015

    अनार के फ़ायदे - Benefits of Pomegranate

    1. रोज एक गिलास अनार का जूस लीजिए ! अनार का रस पेट पर जमी चर्बी तथा कमर पर टायार की तरह लटकते मांस को कम करने में मददगार साबित हो सकता है !
    2. यदि आपको देर रात की पार्टी से अपच हो गया है तो पके अनार का रस एक चम्मच,आधा चम्मच सेंका हुआ जीरा पीसकर तथा गुड़ मिलकर दिन में तीन बार लें !
    3. अनार कब्ज दूर करता है, मिटा होने पर पाचन शक्ति बढ़ाता है ! इसका शर्बत एसिडिटी को दूर करता है !

    Monday, 6 July 2015

    Ayurvedic Benefits of Beetroot

    • चुकन्दर का सेवन अधिक उम्र वालो में उर्जा का संचार करता है ! इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है जो हमे वर्द्धअवस्था से दूर बनाए रखता है !
    • चुकन्दर एनीमिया के उपचार में बहुत उपयोगी मन जाता है ! यह शरीर में रक्त बनाने की प्रक्रिया में सहायक होता है ! आयरन की प्रचुरता के कारण यह लाल रक्त कोशिकाओ को सक्रिय रखने की शमता को बढ़ा देता है!
    • चुकन्दर का नियमित सेवन करंगे तो कब्ज की शिकायत नहीं होगी ! बवासीर के रोगियों के लिए भी काफी फ़ायदेमंद होता है !
    • हाई बीपी वालो को चुकन्दर का जिस पिलाने से एक घंटे में शरीर नोर्मल हो जाता है !


    Sunday, 14 June 2015

    नींबू के फ़ायदे 

    • एक गिलास गुनगुने पानी में एक नींबू का रस व एक चम्मच शहद मिलाकर पाने से कब्ज दूर होती है और शारीर का वजन घटने लगता है!
    • एक कप ताजे दुध में नींबू निचोड़कर तुरंत पीने से खुनी बवासीर में लाभ होता है!
    • नींबू के रस में शहद मिलाकर दांतों व मसूड़ों पर मलने से पायरिया ठीक होता है!
    • आधे कटे हुए नींबू पर काला नमक , काला जीरा और काली मिर्च का चूरण डालकर चूसने से पेट दर्द ठीक हो जाता है!

    आंवला के फ़ायदे 

    • आंवले में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है !
    • कब्ज में आंवला चूरन रात को एक चम्मच पीना या दुध के साथ लेने से सुबह साफ शोच आता है!
    • सूखे  आंवला को बारीक पीसकर प्रतिदिन सुबह-शाम 1 चम्मच दुध या छाछ में मिलाकर पीने से खुनी बवासीर ठीक होती हैं!
    • एसिडिटी की समस्या है, तो एक ग्राम आवला पाउडर और थोड़ी सी चीनी को एक गिलास अपनी या दूध में मिलाकर ले !
    • एल चम्मच आँवले पाउडर की फ़की नित्य लेने से ह्रदय रोग से बचाव होता है !
    • आँवला खाने से कब्ज दूर होती है ! यह डायरिया जेसी परेशानियों को दूर करने में बहुत फायदेमंद है !
    • आंवला मोतियाबिंद कि परेशानी में फायदेमंद रहता है ! इसका सेवन आँखों के लिए अत्यंत लाभदायक है !
    • आंवला खाने से सर्दी, खांसी, जुकाम जेसी बीमारियों से बचा जा सकता है !
    • दिल को सेहतमंद रखने क लिए रोज आंवला खाने की आदत डालें! इससे आपके दिल की मांसपेशियां मजबूत होगी! 
    • आंवला बालों को मजबूत बनाता है, इनकी जड़ों को मजबूत करता है और बालों का झड़ना भी काफी हद तक रोकता है!
    • आंवला हमारे पाचन तन्त्र और हमारी किडनी को स्वस्थ रखता है!
    • मधुमेह रोगियों के लिए आंवला का रस लाभप्रद होता है!
    Powered by Blogger.

    अमूल्य कथन

    1 Amla a day = No Doctor
    1 Lemon a day = No Fat
    3 liters of Water per day = No Diseases
    5 Tulsi Leafs a day = No Cancer
    1 Cup milk a day = No bone Problem

    Popular Posts