Showing posts with label कफ. Show all posts
Showing posts with label कफ. Show all posts

Thursday, 16 July 2015

श्वास समस्यों का आयुर्वेदिक इलाज 


  1. अदरक का रस और शहद समान मात्रा में लेकर चाटने से श्वास कष्ट दूर होता है और हिचकिया बंद हो जाती है !
  2. सोंठ, काली मिर्च और हल्दी का अलग – अलग चूर्ण बना ले ! इसे आधा चम्मच पानी के साथ दिन में 2 बार सेवन करना चाहिए ! इससे श्वासनली की सुजन और दर्द में लाभ मिलता है ! इसे आवश्यकतानुसार एक हफ्ते तक लेना चाहिए !
  3. भुने हुए चने रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग व् कफ दूर हो जाता है !

Sunday, 12 July 2015

मुलेठी के फ़ायदे 


  1. मुलेठी को काली मिर्च के साथ खाने से कफ ढीला होता ह !
  2. सूखी खांसी आने पर मुलेठी खाने से फायदा होता है ! इससे खांसी तथा गले की सुजन ठीक होती है !
  3. मुलेठी महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है ! मुलेठी का एक ग्राम चूर्ण नियमित सेवन करने से वे अपनी सुन्दरता को लंबे समय तक बनाये रख सकती हैं !
  4. मुलेठी के चूर्ण को मुँह के छालों पर लगाने से आराम मिलता है !
  5. मुलेठी आंतों की टीबी के लिए भी फायदेमंद है !
  6. मुलेठी के सेवन से आंतों क अल्सरकैंसर का खतरा कम हो जाता है तथा पाचनक्रिया भी ठीक रहती है !



जीरा के फ़ायदे 


  1. जीरा आयरन का सबसे अच्छा सोत्र है ! इसे नियमित रूप से खाने से खून की कमी दूर हो जाती है !गर्भवती महिलाओ के लिए जीरा अमृत का काम करता है !
  2. एक चुटकी कच्चा जीरा खाने से एसिडिटी में तुरंत राहत मिलती है !
  3. डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए एक छोटा चम्मच पिसा जीरा दिन में दो बार पानी के साथ लेने से लाभ होता है !
  4. पके हुए केले को मैश करके उसमे थोड़ा सा जीरा मिलाकर रोजाना रात के खाने के बाद ले ! अनिद्रा की समस्या दूर हो जाएगी !
  5. सिने में जमे हुए कफ को बाहर निकालने के लिए जीरे को पीसकर फांक लें ! यह सर्दी-जुकाम से भी राहत दिलाता है !
  6. थायराइड  में एक कप पालक के रस के सात एक चम्मच शहद और चौथाई चम्मच जीरा पाउडर मिलकर पिने से लाभ होता है!
  7. प्रसूति के पश्चात जीरे के सेवन से गर्भाशयकी सफाई हो जाती है !
  8. जीरा उबाल लें और छानकर ठंडा करें ! इस पानी से मुंह धोने से आपका चेहरा साफ और चकदार होगा !
  9. जिनको अस्थमा, ब्रोंकाइटीस या अन्य सांस संबंधी समस्या है , उन्हें जीरे का नियमित प्रयोग किसी भी रूप में करना चाहिए !


काली मिर्च के फ़ायदे 


  1. अपच, कब्ज और एसिडिटी में काली मिर्च रामबाण का काम करती है !
  2. काली मिर्च के सेवन से वजन भी नियन्त्रण में रहता है !
  3. काली मीर्च, सर्दी और कफ से राहत प्रदान करती है ! इसके सेवन से इसके सेवन से खांसी में भी आराम मिलता है !
  4. सर्दी के कारण नाक बहने पर काली मिर्च का सेवन सेवन करे, राहत मिलेगी !
  5. कफ, छाती में जकड़ जाने पर काली मिर्च का सेवन करने से राहत मिलती है !

चना के फ़ायदे | Ayurvedic Benefits of Chana in Hindi | Bhuna Chana Benefits in Hindi

  1. भुने हुए चने में रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग व् कफ दूर हो जाता है !

  2. चनों को पानी में भिगो दे, उसके बाद चने निकालकर पानी को पी जाए ! शहद मिलाकर पीने से किन्ही भी कारणों से उत्पन्न नपुंसकता समाप्त जाती है !

  3. चीनी के बर्तन में रात को चने भिगोकर रख दे ! सुबह उठकर खूब चबा – चबाकर खाए ! इसके लगातार सेवन करने से वीर्य (Semen) में बढ़ोतरी होती है व पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याए खत्म हो जाती है !

  4. बार – बार पेशाब जाने की बीमारी में भुने हुए चनों का सेवन करना चाहिए ! गुड़ व चना खाने से भी मूत्र से संबंधित समस्या में राहत मिलती है !

  5. रोजाना भुने चनों के सेवन से बवासीर ठीक हो जाता है !

Thursday, 2 July 2015

प्याज़ के फ़ायदे

  • प्याज़ काट कर रखने से वातवरण में मौजूद बैक्टीरिया शोख लेता है !
  • प्याज़ का कच्चा रस पिलाने से पेट के कीड़े नस्ट हो जाते है !
  • प्याज़ को गर्म राख में भुनकर उसका पानी निचोड़कर कान में डाले ! कान के दर्द में तुरंत लाभ होगा !
  • यदि आप सर्दी,कफ या गले की खराश से पीड़ित है तो ताजे प्याज़ का रस पीने से लाभ होता है !
  • पाईल्स की समस्या में सफ़ेद प्याज़ खाना शुरु कर दे !
  • दिल की सुरक्षा – कच्चा प्याज़ ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है और बंद खून की धमनियों को खोलता है !
  • प्याज़ काटते वक़्त आँखों से आंसू टपकते है , एसा प्याज़ में मौजूद सल्फर की वजह से होता है ! इस सल्फर में एक तेल मौजूद होता है जो कि एनीमिया को ठीक करने में सहायक है ! प्याज़ को पकाते वक़्त यही सुल्फर जल जाता है, अत: कच्चा प्याज़ खाइये !
  • बाल गिरने कि समस्या से निजात पाने के लिए प्याज़ बहुत ही असरकारी है ! गिरते हुए बलों के स्थान पर प्याज़ का रस मलने से बाल गिरना बंद हो जाएगे ! इसके अलावा प्याज़ का लेप लगाने पर काले बाल उगने शुरु हो जाते है !

Sunday, 14 June 2015

तुलसी के फ़ायदे


मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी – मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी, जैसे मलेरिया में तुलसी एक कारगर औषधि है। तुलसी और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पीने से मलेरिया जल्दी ठीक हो जाता है। जुकाम के कारण आने वाले बुखार में भी तुलसी के पत्तों के रस का सेवन करना चाहिए। इससे बुखार में आराम मिलता है।
शरीर टूट रहा हो या जब लग रहा हो कि बुखार आने वाला है तो पुदीने का रस और तुलसी का रस बराबर मात्रा में मिलाकर थोड़ा गुड़ डालकर सेवन करें, आराम मिलेगा।

1. साधारण खांसी में तुलसी के पत्तों और अडूसा के पत्तों को बराबर मात्रा में मिलाकर सेवन करने से बहुत जल्दी लाभ होता है।

2. तुलसी व अदरक का रस बराबर मात्रा में मिलाकर लेने से खांसी में बहुत जल्दी आराम मिलता है।

3. तुलसी के रस में मुलहटी व थोड़ा-सा शहद मिलाकर लेने से खांसी की परेशानी दूर हो जाती है।

4. चार-पांच लौंग भूनकर तुलसी के पत्तों के रस में मिलाकर लेने से खांसी में तुरंत लाभ होता है।

5. शिवलिंगी के बीजों को तुलसी और गुड़ के साथ पीसकर नि:संतान महिला को खिलाया जाए तो जल्द ही संतान सुख की प्राप्ति होती है।

6. किडनी की पथरी में तुलसी की पत्तियों को उबालकर बनाया गया काढ़ा शहद के साथ नियमित 6 माह सेवन करने से पथरी मूत्र मार्ग से बाहर निकल जाती है।

7. फ्लू रोग में तुलसी के पत्तों का काढ़ा, सेंधा नमक मिलाकर पीने से लाभ होता है।

8. तुलसी थकान मिटाने वाली एक औषधि है। बहुत थकान होने पर तुलसी की पत्तियों और मंजरी के सेवन से थकान दूर हो जाती है।

9. प्रतिदिन 4- 5 बार तुलसी की 6-8 पत्तियों को चबाने से कुछ ही दिनों में माइग्रेन की समस्या में आराम मिलने लगता है।

10. तुलसी के रस में थाइमोल तत्व पाया जाता है। इससे त्वचा के रोगों में लाभ होता है।

11. तुलसी के पत्तों को त्वचा पर रगड़ दिया जाए तो त्वचा पर किसी भी तरह के संक्रमण में आराम मिलता है।

12. तुलसी के पत्तों को तांबे के पानी से भरे बर्तन में डालें। कम से कम एक-सवा घंटे पत्तों को पानी में रखा रहने दें। यह पानी पीने से कईबीमारियां पास नहीं आतीं।

13. दिल की बीमारी में यह अमृत है। यह खून में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती है। दिल की बीमारी से ग्रस्त लोगों को तुलसी के रस का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

14. रोजन तुलसी क पांच पत्ते खाने से मौसमी बुखार व् जुकाम जेसी समस्याए दूर रहती है !

15. तुलसी कि कुछ पत्तियों को चबाने से मुह का सक्रमण दूर होते है व् दांत भी स्वस्थ रहते है !

16. शहद, अदरक और तुलसी को मिलाकर बनाया गया काढ़ा पीने से ब्रोंकाइटिस, दमा, कफ और सर्दी में राहत मिलती है !

17. शहद में मिलाकर तुलसी के अर्क को नियमित सेवन करने से गुर्दे कि पथरी में लाभ होता है !

18. तुलसी खून में कोलेस्ट्राल के स्तर को घटाती है ! इसलिए ह्रदय रोगियों के लिए काफी कारगर साबित होती है !
Powered by Blogger.

अमूल्य कथन

1 Amla a day = No Doctor
1 Lemon a day = No Fat
3 liters of Water per day = No Diseases
5 Tulsi Leafs a day = No Cancer
1 Cup milk a day = No bone Problem

Popular Posts