श्वास समस्यों का आयुर्वेदिक इलाज
- अदरक का रस और शहद समान मात्रा में लेकर चाटने से श्वास कष्ट दूर होता है और हिचकिया बंद हो जाती है !
- सोंठ, काली मिर्च और हल्दी का अलग – अलग चूर्ण बना ले ! इसे आधा चम्मच पानी के साथ दिन में 2 बार सेवन करना चाहिए ! इससे श्वासनली की सुजन और दर्द में लाभ मिलता है ! इसे आवश्यकतानुसार एक हफ्ते तक लेना चाहिए !
- भुने हुए चने रात में सोते समय चबाकर गर्म दूध पीने से सांस नली के अनेक रोग व् कफ दूर हो जाता है !
अस्थमा का आयुर्वेदिक इलाज
- हल्दी एंटी माइक्रोबियल है ! इसे गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोकाईटिस, फेफड़ो में कफ और सायनस जैसी समस्याओ में आराम होता है !
- सर्दियो में चने के आटे का हलवा कुछ दिनों तक नियमित रूप से सेवन करना चाहिए !
- अस्थमा की बीमारी में सुबह सूखे अंजीर का सेवन करना अच्छा माना जाता है !
- दमा रोग में लौंग बहुत फायदेमंद है !
- कटहल दमा के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है ! विटामिन C की वजह से यह एंटीऔक्सीडेंट से भरपूर है और पेट में उल्सर की आशंका कम करता है !
- अनन्नास के रस में मुलेठी , बहेड़ा और मिश्री मिलाकर पीने से दमा और खाँसी में लाभ होता है !
- दमा या अस्थमा के लिए बेल पत्तो का काढ़ा लाभकारी है !