Showing posts with label मोटापा. Show all posts
Showing posts with label मोटापा. Show all posts

Saturday, 18 July 2015

मोटापे का आयुर्वेदिक इलाज 


  1. मोटापे से पीड़ित व्यक्ति को प्रातः काल उटकर टहलना चाहिए तथा आसन व् प्राणायाम का अभ्यास नियमित रूप से करना चाहिए ! ऐसा करने से वजन बहुत तेजी से घटता है !
  2. रात को सोने से पहले 15 ग्राम त्रिफला चूर्ण को हल्के गर्म पानी में भिगोकर रख दे और सुबह इस पानी को छानकर एक चम्मच शहद मिलाकर पी ले ! इससे मोटापा जल्दी दूर होता है !
  3. 25 मिली लीटर नींबू के रस में 25 ग्राम शहद मिलाकर 100 मिली लीटर गुनगुने पानी के साथ प्रतिदिन सुबह – शाम खाली पेट पीने से मोटापा दूर होता है !
  4. गर्म पानी का इस्तेमाल वजन कम करने, रक्तदाब को संतुलित बनाने और रक्त संचार को ठीक से करने में लाभकारी है !
  5. खाली पेट रोजाना सुबह एक कप गर्म पानी में शहद और दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से मोटापा - फैट कम होता है ! इससे मोटे से मोटा व्यक्ति भी दुबला हो जाता है !
  6. रोज एक गिलास अनार का जूस लीजिए ! अनार का रस पेट पर जमी चर्बी तथा कमर पर लटकते मांस को कम करने में मददगार साबित हो सकता है !

Sunday, 12 July 2015


अजवायन के फ़ायदे


  1. सरसों के तेल में अजवायन डालकर अच्छी तरह गरम करे ! इससे जोड़ो की मालिश करने पर जोड़ो के दर्द में आराम होता है !
  2. अजवायन मोटापे को कम करने में मदद करती है ! अत: रात्रि में एक चम्मच अजवायन एक गिलास पानी में भिगोए ! सुबह छानकर उस पानी में शहद डालकर पीने पर लाभ होता है !
  3. मसूडो में सुजन होने पर अजवायन के तेल की कुछ बूँदे पानी में मिलाकर कुल्ला करने से सुजन कम होती है !
  4. अजवायन, काला नमक, सौठ तीनों को पीसकर चूर्ण बना ले ! भोजन के बाद फाकने पर अजीर्ण, अशुद्ध वायु का बनना व् ऊपर चढ़ना बंद हो जायगा !

Monday, 6 July 2015

दही के फ़ायदे - Benefits of Curd


  • मोटापा कम करने के लिए दही प्रभावशाली है !
  • दही में ह्रदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों की बीमारियों को रोकने की अदभुत शमता है ! यह हमारे रक्त में बनने वाले कोलेस्टोल को बढ़ने से रोकता है !
  • पेट में गड़बड़ हो, पतले दस्त हो तो दही के साथ ईसबगोल की भूसी ले ! दही के साथ चावल खाए !
  • दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है जो शरीर में हड्डियों का विकास करती है !
  • बवासीर के रोगियों को चाहिए कि दोपहर में भोजन के बाद एक गिलास छाछ में अजवायन डालकर पीये !
  • दही में शहद मिलाकर चाटने से छोटे बच्चो के दांत आसानी से निकलते है !
  • पेट के रोगियों को चाहिए कि ज्वार की रोटी के साथ दही ले ! दही का सेवन भुने हुए जीरे व् सेंधे नमक के साथ करे !
  • शहद व् दही की समान मात्रा मिलकर सुबह –शाम लगाने से मुंह के छाले दूर हो जाते है !
  • दुबले व्यक्तयो को चाहिए कि दही में किशमिस, बादाम, छुहारा आदि मिलाकर पिए ! इससे वजन बढ़ता है !
  • बालो को सुंदर , स्वस्थ व् निरोगी रखने के लिए बालो को धोने के लिए दही या छाछ का प्रयोग करना चाहिए ! दही के प्रयोग से खुस्की व् रुसी समाप्त हो जाती है !
  • दही जीरे व् हिंग का छोंक लगाकर कहने से जोड़ो के दर्द में लाभ पहुचता है !
  • पसीने की बदबू दूर करने क लिए दही और बेसन मिलाकर शरीर पर मालिश करे तथा कुछ देर बाद स्नान करे !

: सावधानिया :
  • रात में दही का प्रयोग नही किया जाना चाहिए।
  • मासहार के साथ दही के सेवन को विरुद्ध माना गया हँ।
  • दही दस्त अतिसार के रोगियो में मल को बाँधने वाला होता हँ।
  • मधुमेह से पीड़ित रोगियो को दही का सेवन समय से करना चाहिए।
  • जब खांसी, जुकाम, टॉन्सिल्स एवं सांस की तकलीफ हो तब दही का सेवन न करें।
  • दही सदैव ताजा एवं शुद्ध घर में मिटटी के बर्तन में बना हो तो अत्यंत गुणकारी होता हँ।

Friday, 19 June 2015

खीरा के फ़ायदे

  • पेट की गैस, एसिडिटी, छाती की जलन में नियमित रूप से खीरा खाना लाभप्रद होता है!
  • जो लोग मोटापे से परेशान रहते हैं, उन्हें सवेरे इसका सेवन करना चाहेये!
  • घुटनों के दर्द वाले व्यक्ति को खीरे अधिक खाने चाहिये तथा साथ में एक लहसुन की कली भी खा लेनी चाहिये!
  • पथरी के रोगी को खीरे का रस दिन में दो तीन बार जरुर पीना चाहिये! इससे पेशाब में होने वाली जलन व रूकावट दूर होती है!
  • खीरा रक्तचाप को भी काबू में रखने में कारगर है! इसमें मोजूद पोटेशियम ज्यादा और कम, दोनों तरह के रक्तचाप को नियंत्रित रखता है!
  • अगर आपके नाख़ून बार- बार टूट जाते है तो आज से ही खीरे का सेवन शुरु करे ! यह आपके नाखुनो को मजबूती देता है !
  • अपने बालो को सेहतमंद रखने के लिए खीरे के जूस का सेवन करे !
  • दांतों और मसूढो से जुडी समस्याओ और पायरिया जैसे रोग में भी खीरा फायदेमंद है !
!!! सावधानिया !!!
  • खीरा कभी भी बासी न खाएं !
  • खीरे का सेवन रात में न करे !
  • खीरे के सेवन के तुरंत बाद पानी न पिये !
Powered by Blogger.

अमूल्य कथन

1 Amla a day = No Doctor
1 Lemon a day = No Fat
3 liters of Water per day = No Diseases
5 Tulsi Leafs a day = No Cancer
1 Cup milk a day = No bone Problem

Popular Posts