अजवायन के फ़ायदे
- सरसों के तेल में अजवायन डालकर अच्छी तरह गरम करे ! इससे जोड़ो की मालिश करने पर जोड़ो के दर्द में आराम होता है !
- अजवायन मोटापे को कम करने में मदद करती है ! अत: रात्रि में एक चम्मच अजवायन एक गिलास पानी में भिगोए ! सुबह छानकर उस पानी में शहद डालकर पीने पर लाभ होता है !
- मसूडो में सुजन होने पर अजवायन के तेल की कुछ बूँदे पानी में मिलाकर कुल्ला करने से सुजन कम होती है !
- अजवायन, काला नमक, सौठ तीनों को पीसकर चूर्ण बना ले ! भोजन के बाद फाकने पर अजीर्ण, अशुद्ध वायु का बनना व् ऊपर चढ़ना बंद हो जायगा !
किवी के फायदे
- इसमें गलाईकमिक इंडेक्स कम मात्रा में होता है, जिससे रक्त में ग्लूकोज नही बढ़ता ! इस कारण यह डायबिटीज, ह्रदय रोग और वजन कम करने में बहुत लाभकारी है !
- गर्भवती महिलायों के लिए यह फोलिक एसिड का एक बेहतरीन सोत्र है ! गर्भ में बच्चे के मस्तिष के विकास में इसकी बहुत बड़ी भूमिका होती है !
- किवी में 27 से अधिक पोषक तत्व मौजूद है ! यह फाइबर, विटामिन C और E , कैरोटेनाइड्स , एंटीऔक्सीडेट्स और कई प्रकार के मिनरल्स से भरपूर है !
शिमला मिर्च के फ़ायदे
- शिमला मिर्च की सब्जी खाने से वजन कम होता है !
- शिमला मिर्च के सेवन से कमर दर्द , सायटिका और जोड़ो के दर्द जैसी समस्याए कम होती है !
- शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन A, B और C पाए जाते है ! इसीलिए यह एक टॉनिक की तरह काम करती है !
- शिमला मिर्च कोलेस्ट्रोल की अचूक दवा है !
- शिमला मिर्च उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है !