वातरोग – गठिया का आयुर्वेदिक इलाज
- प्रतिदिन प्रातः काल तुलसी के पांच पत्ते तथा दो काली मिर्च खाने से वातरोग का नाश होता है !
- बुढ़ापे में शरीर में वात तत्व प्रधान हो जाता है ! घुटने से नीचे पैर दबाने से, उसमें तेल मलने से कुपित वात निकल जाता है और वात रोंगों में आराम मिलता है !
- कई बार अत्यधिक गर्मी से और मौसम परिवर्तन से भी शरीर में वात बढ़ जाता है ! तब कई बार शरीर में सूजन महसूस होती है, तब पैरो को दबाने से और तेल लगाने से लाभ मिलता है !
अमरुद के फायदे - Benefits of Guava
- कच्चे अमरुद को पत्थर पर घिसकर उसका एक सप्ताह तक लेप करने से आधा सीसी का सिर दर्द समाप्त हो जाता है ! यह प्रयोग प्रात: काल करना चाहिए !
- गठिया के दर्द को सही करने के लिए अमरुद की 4-5 नई कोमल पत्तियों को पीसकर उसमे थोडा सा काला नमक मिलाकर रोजाना खाने से जोड़ो के दर्द में काफी राहत मिलती है !
- ताजे अमरुद के 100 ग्राम बीजरहित टुकड़े लेकर उन्हें ठंडे पानी में 4 घंटे भीगने दीजिए ! इसके बाद अमरुद के टुकड़े निकालकर फेंक दे ! इस पानी को मधुमेह के रोगी को पिलाने से लाभ होता है !
- डायबिटीज के रोगी क लिए एक पके हुए अमरुद को आग में भुनकर निकल ले और भुने हुए अमरुद को छीलकर अच्छे से मैश करके उसका भरता बना ले ! उसमे स्वादानुसार नमक, काली मिर्च, जीरा मिलाकर खाए ! इससे डायबिटीज में काफी लाभ होता है !
- जब भी आप फोड़े-फुंसियो से परेशान हो तो अमरुद की 7-8 पत्तियों के थोड़े से पानी में उबालकर पीसकर पेस्ट बना ले! इस पेस्ट को फोड़े-फुंसियो पर लगाने से आराम मिलता है !
हल्दी वाला दूध के फ़ायदे - Benefits of Turmeric Milk
- रात को सोते समय देशी गाय के गर्म दूध में एक चम्मच देशी गाय का घी और चुटकी भर हल्दी डाले, फिर एक चम्मच से खूब मिलाकर खड़े – खड़े पिये ! इससे त्रिदोष शांत होते है !
- हल्दी के गर्म दूध के साथ लेने से दमा, ब्रोकाईटिस, फेफड़ो में कफ और साइनस जैसी समस्याओ में आराम होता है ! यह बैक्टीरियल और वायरल संक्रमणों से लड़ने में मदद करती है !
- गर्म दूध के साथ हल्दी के सेवन से शरीर में जमा चर्बी घटती है !
- हल्दी वाले दूध से गठिया से लेकर कान दर्द जैसी कई समस्याओ में आराम मिलता है ! इससे शरीर का रक्त का संचार बढ़ जाता है, जिससे दर्द में तेजी से आराम होता है !