सामान्य दर्द का आयुर्वेदिक इलाज
- 10 ग्राम अजवायन का तेल, 10 ग्राम पिपरमेंट और 20 ग्राम कपूर – तीनों को मिलाकर एक बोतल में भर ले ! यह जोड़ो के दर्द, कमरदर्द, पसली के दर्द, सिर दर्द आदि में तुरंत लाभ पहुचानेवाली औषधि है !
- कलौंजी के तेल को ह्ल्ल्का गर्म करके जहां दर्द हो वहा मालिश करें और एक बड़ी चम्मच तेल दिन में तीन बार ले ! 15 दिन में बहुत आराम मिलेगा !
- शिमला मिर्च का अक्सर सेवन करने वाले को कमरदर्द, सायटिका आर जोड़ो के दर्द जैसी समस्याए कम होती है ! शिमला मिर्च में पाया जाने वाला प्रमुख रसायन केप्सायसिन दर्द निवारक माना जाता है !
कमर दर्द का आयुर्वेदिक इलाज
- आधा लीटर सरसों के तेल में 125 ग्राम लहसुन की कलियों को कूटकर डाले ! फिर उसे लहसुन के जलने तक गर्म करे और ठंडा होने पर छानकर शीशी में भर ले ! इस तेल की मालिश से कमर दर्द मिट जाता है !
- मखानों का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर, कमर और घुटनों का दर्द नियंत्रित रहता है !
शिमला मिर्च के फ़ायदे
- शिमला मिर्च की सब्जी खाने से वजन कम होता है !
- शिमला मिर्च के सेवन से कमर दर्द , सायटिका और जोड़ो के दर्द जैसी समस्याए कम होती है !
- शिमला मिर्च में भरपूर मात्रा में विटामिन A, B और C पाए जाते है ! इसीलिए यह एक टॉनिक की तरह काम करती है !
- शिमला मिर्च कोलेस्ट्रोल की अचूक दवा है !
- शिमला मिर्च उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए बेहद फायदेमंद होती है !