Showing posts with label Hair. Show all posts
Showing posts with label Hair. Show all posts

Tuesday, 14 July 2015

बालो में जूँ पड़ने पे आयुर्वेदिक इलाज


  1. नीम के पत्तों को पानी में उबालकर , ठंडा करके इस पानी दे सिर धो लें ! इससे जुएँ समाप्त होती हैं !
  2. प्याज का रस सिर में लगाने से जुएँ मरकर निकल जाती हैं !
  3. एक लीटर पानी में 10 ग्राम फिटकरी का चूर्ण मिला लें ! इससे प्रतिदिन बाल धोने से जुएँ नष्ट हो जाती हैं !

Monday, 13 July 2015

बलों की समस्याओ का आयुर्वेदिक इलाज

  1. नारियल या सरसों के तेल को हल्का गर्म करके बलों की जड़ो में अच्छी तरह मालिश करे ! इसके बाद गुनगुने पानी में तौलिया भिगोकर निचोड़ ले तथा सर पर थोड़ी देर तक बाँधकर रखें ! आधे घंटे बाद बालों को धो ले ! इस प्रयोग से बालों का झड़ना बहुत कम हो जाता है तथा बाल मुलायम हो जाते है !
  2. बालों को सुंदर, स्वस्थ व् निरोगी रखने के लिए बालों को धोने के लिए दही या छाछ का प्रयोग करना चाहिए ! स्नान से पूर्व दही को बालों में डालकर अच्छी तरह मालिश करे ताकि दही बालों की जड़ो तक पहुँच जाए ! कुछ समय बाद बालों को धो दे ! दही के प्रयोग से खुश्की व रुसी समाप्त हो जाती है !
  3. दही में थोडा सा कलि मिर्च का चूर्ण डालकर लगभग 20 – 30 मिनट तक बालों में लगाकर रखे, फिर बालों को धो ले ! इस से बालों का झड़ना बंद हो जाता है !
  4. मेथी दाना और आंवला चूर्ण को नारियल के तेल में पकाकर छान ले ! इससे सिर की मालिश करने से बालों का झड़ना रुक जाता है !
  5. हरड, बहेड़ा तथा आँवला के चूर्ण ( त्रिफला ) को समान मात्रा में लेकर रात्रि में पानी में भिगोकर सुबह उस पानी से सिर को धोने से रुसी व् बालो के अन्य रोग दूर होते है !
  6. कलोंजी की राख को तेल में मिलाकर गंजे अपने सर पर मालिश करे ! कुछ दिनों में नए बाल पैदा होने लगेंगे ! इस प्रयोग में धेर्य महत्वपूर्ण है !
  7. बाल झड़ते है तो गर्म जैतून के तेल में एक चम्मच शहद और एक चम्मच दालचीनी पाउडर का पेस्ट बनाए ! नहाने से पहले इस पेस्ट को सिर पर लगा ले ! 15 मिनट बाद गर्म पानी से सिर को धोए !
  8. बालों को न तो ज्यादा तेज गरम पानी से धोना चाहिए और न रगड़कर पोछना चाहिए ! बालों को सुखाने के लिए खुरदरा नही, बल्कि नरम तौलिया इस्तेमाल में लाना चाहिए ! सिर पर तौलिये को लपेट कर थपथपा कर सिर का पानी शुखाना चाहिए !
  9. गिरते हुए बालों के स्थान पर प्याज़ का रस रगड़ने से बाल गिरना बंद हो जाएगे ! इसके अलावा लेप लगाने पर काले बाल उगने शुरू हो जाते है !
Powered by Blogger.

अमूल्य कथन

1 Amla a day = No Doctor
1 Lemon a day = No Fat
3 liters of Water per day = No Diseases
5 Tulsi Leafs a day = No Cancer
1 Cup milk a day = No bone Problem

Popular Posts