Showing posts with label दाँत. Show all posts
Showing posts with label दाँत. Show all posts

Tuesday, 21 July 2015

दाँतों की समस्याएँ


  1. तेजपत्ता के सूखे पत्तों को बारीक पीसकर मंजन बना लें ! इस मंजन से हर तीन दिन में मंजन करने से दाँतों पर जमा पीला और काला मैल खत्म होकर दाँत चमकदार बनते हैं !
  2. हरड के चूर्ण से मंजन करने से दांत साफ़ व मजबूत होते हैं !
  3. नमक, सरसों का तेल व नींबू का रस मिलाकर प्रतिदिन मंजन करने से दाँतों में चमक आती हैं !
  4. शुद्ध हिंग को चम्मच भर पानी में गर्म करके, इसमें रूई भिगोकर दर्द वाले दांत के नीचे रखें ! ऐसा करने से दांत के दर्द में आराम मिलता हैं !
  5. लौंग में मौजूद युजेनाँल ऑयल दांतों के दर्द से आराम दिलाने में बहुत लाभदायक हैं !
  6. मसूर की दाल को जलाकर उसकी भस्म बना लें ! इस भस्म को दांतों पर रगड़ने से दांतों के सभी रोग दूर होते हैं !
  7. गुलाब के फूलों की पंखुडियाँ चबाकर खाने से मसूड़े और दांत मजबूत होते हैं ! इनके सेवन से मुंह की बदबू दूर होकर पायरिया की बीमारी ठीक हो जाती है !
  8. दही में शहद मिलाकर चाटने से छोटे बच्चों के दांत आसानी से निकलते हैं !
  9. मुँह से दुर्गध आती हो तो अनार का छिलका उबालकर सुबह-शाम कुल्ला करें ! अनार के छिलकों को जलाकर मंजन करने से दांतों के रोग दूर होते हैं !
  10. लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है !
  11. एक चम्मच दालचीनी पाउडर और पांच चम्मच शहद मिलाकर बनाए गए पेस्ट को दांत के दर्द वाली जगह पर लगाने से फ़ौरन राहत मिलती है !
Powered by Blogger.

अमूल्य कथन

1 Amla a day = No Doctor
1 Lemon a day = No Fat
3 liters of Water per day = No Diseases
5 Tulsi Leafs a day = No Cancer
1 Cup milk a day = No bone Problem

Popular Posts